Publish Date: Tue, 17 May 2022 (15:39 IST)
Updated Date: Tue, 17 May 2022 (15:47 IST)
सनी लियोनी को भी सोशल मीडिया बेहद पसंद है और आए दिन वे फोटो, वीडियो और फनी वीडियो की पोस्टिंग करती रहती हैं। बीच-बीच में हॉट फोटो का डोज़ उनके हार्डकोर फैंस को भी खुश कर देता है।
इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो कि उनके बेडरूम का है। बेड पर सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ हैं। दोनों रोते-रोते कुछ कह रहे हैं।
सनी ने इस वीडियो में crying filter का इस्तेमाल किया है जिसके कारण सनी और उनके पति अजीब और रोते नजर आ रहे हैं।
सनी का यह अंदाज भी फैंस को पसंद आ रहा है। एक ही दिन में करीब 24 लाख लाइक्स मिल गए हैं। कमेंट सेक्शन में भी देखें तो ज्यादातर को यह वीडियो पसंद आया है और फनी लगा है।