Publish Date: Wed, 26 Sep 2018 (11:05 IST)
Updated Date: Wed, 26 Sep 2018 (11:09 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी, करीना कपूर के आने वाले शो की पहली गेस्ट बनने जा रही हैं। करीना जल्द ही खुद का रेडियो शो लेकर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि करीना ने शो की रिकॉर्डिंग भी शुरू कर दी है।
कहा जा रहा है कि करीना के शो पर पहली गेस्ट सनी लियोनी बनकर आई हैं। दोनों ने मुंबई के स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए फिल्म्स, शादी और बच्चों के बारे में बात की। कहा जा रहा है कि करीना का यह रेडियो शो इस साल दिसंबर से ऑन एयर हो जाएगा।
कहा जा रहा है कि इस शो में करीना लोगों की परेशानियां सुनेंगी। कॉलिंग करण की तरह इस शो में भी श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका मिलेगा और यह शो इश्क 104.8 एफएम पर प्रसारित होगा। (वार्ता)