Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत केस : कोएना मित्रा ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, रिया चक्रवर्ती पर साधा निशाना

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत केस : कोएना मित्रा ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, रिया चक्रवर्ती पर साधा निशाना
, बुधवार, 19 अगस्त 2020 (16:48 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को सोशल मीडिया पर लोग सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने भी इसका सपोर्ट किया है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान कोएना मित्रा ने कहा, मैं सुशांत के पिता के लिए खुश हूं। मैं उनके पिता की फोटो देखती रहती हूं। मेरा दिल फट जाता है, जब भी सोशल मीडिया पर सुशांत के बारे में पढ़ती हूं। अब बस जल्दी सच्चाई सामने आए, यही उम्मीद करती हूं।

उन्होंने कहा, अगर सुशांत आज जिंदा होते तो फैंस और चाहने वालों का इतना प्यार देखकर खुश होते। लोगों की जीत हुई है, सुशांत की भी जीत होगी। सच्चाई सामने आने का हम सब इंतजार कर रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की कोई मदद नहीं की बल्कि उन्हें बुरे वक्त में छोड़कर चली गईं। ऐसे लोगों को सजा होनी चाहिए।
 
webdunia
कोएना मित्रा ने कहा, मैं नहीं जानती कि रिया इस मामले में क्या जानती हैं। मुझे यकीन है कि वह हम सभी लोगों से ज्यादा चीजें जानती हैं। मैं चाहती हूं कि सुशांत के परिवार को शांति मिले। रिया जब सुशांत के पिता के मैसेज इग्नोर कर रही हैं तो ऐसे में वह बहुत बड़ा अपराध कर रही हैं। 
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में फैंस शुरुआत से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। और अब जाकर उनकी यह मांग पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस से सारे सबूत सीबीआई के हाथ में देने के लिए कहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निया शर्मा ने अपनी हॉट अदाओं से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें