Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या रिया चक्रवर्ती ने बदला था सुशांत सिंह राजपूत का स्टाफ? एक्ट्रेस ने दिए कई सवालों के जवाब

हमें फॉलो करें क्या रिया चक्रवर्ती ने बदला था सुशांत सिंह राजपूत का स्टाफ? एक्ट्रेस ने दिए कई सवालों के जवाब
, गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (17:19 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में कई नई बातें सामने आ रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए हैं। रिया ने आरोप लगाया कि उनको लेकर मीडिया रोज़ नई-नई कहानियां गढ़ता रहा है।
 
सुशांत सिंह राजपूत के घर से निकलने से पहले 8 जून की रात को हार्ड ड्राइव डिलीट करवाने के आरोप पर रिया ने कहा कि ये पूरी तरह से गलत है। इस तरह की कोई हार्ड ड्राइव डिलीट नहीं हुई है। जबतक मैं थी तो वहां पर कुछ नहीं हुआ है, लेकिन मेरे जाने के बाद 8 से 13 तक सुशांत की बहन वहां पर थीं, तब कुछ हुआ हो उसपर मैं कुछ नहीं कह सकती हूं।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत के स्टाफ को बदलने को लेकर भी रिया चक्रवर्ती ने जवाब दिया है। रिया ने कहा कि ये भी एक बेबुनियाद आरोप है। पिछले डेढ़ साल में सुशांत का जो स्टाफ है और जो लोग उसके साथ रहते थे, जैसे सिद्धार्थ पिठानी. सुशांत मुझसे पहले से सिद्धार्थ पिठानी को जानते थे।
 
webdunia
जब मैं उनके पास रहने आई, उससे पहले से वो सिद्धार्थ के साथ रहते थे। दूसरा, जो उनके हाउस मैनेजर थे मिरांडा, उनको सुशांत की बहन प्रियंका ने हायर किया। और वो भी मुझसे पहले से रह रहे थे। तीसरे उनके कुक केशव और उनके क्लीनर नीरज, इन सबको सुशांत पहले से जानते थे। इनसे मुझे सुशांत ने ही मिलवाया था। दीपेश को मैं जानती भी नहीं थी। सुशांत ने मुझे इनसे मिलवाया।
 
सुशांत को अपना खास दोस्त बताने वाले संदीप सिंह को लेकर रिया ने कहा, ये डेढ़ साल तक कहां थे? कभी मिलने क्यों नहीं आए? मैंने कभी इनका नाम क्यों नहीं सुना? और सुशांत के कॉल लॉग में भी इनका नाम नहीं होगा, मैं गारंटी देती हूं।
 
बता दें कि सुशांत मुंबई के अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। सुशांत के निधन के करीब एक महीने बाद एक्टर के पिता ने बिहार में रिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने रिया पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडियन सुदेश लहरी की दु:खों भरी दास्तां, पानी में नमक घोल रोटी डुबाकर खाते थे