Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भड़के फैंस, कई जगह विरोध प्रदर्शन

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भड़के फैंस, कई जगह विरोध प्रदर्शन
, बुधवार, 17 जून 2020 (15:57 IST)
बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बवाल मच गया है। सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्रीमें नेपोटिजम पर बहस शुरू हो गई है।

 
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद राजधानी पटना में काफी उबाल है। युवाओं द्वारा सुशांत सिंह राजपूत को प्रताड़ित किए जाने का मामला बताते हुए फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान, शाहरुख खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
इसके साथ ही फैंस ने बॉलीवुड में नेपोटिजम को बढ़ावा देने वाले सिलेब्स की फिल्मों का बहिष्कार किए जाने की भी अपील की है। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और इसीलिए बिहार के कई राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता उनकी मौत पर काफी मुखर हो गए हैं।
 
webdunia
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फिल्म इंडस्ट्रीज में सुशांत सिंह के साथ भेदभाव किया जाता था। बिहारी के नाम पर भी उन्हें परेशान किया जाता था। इसलिए सुशांत सिंह राजपूत ने खुद को खत्म कर लिया।
 
सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू पहले ही सुशांत की मौत पर साजिश का आरोप लगाकर इसकी जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े लोगों ने सुशांत को दवाब में लाया है। 
 
बता दें कि कई लोगों पर यह आरोप लग रहा है कि फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का होने के कारण सुशांत से मौके छीने जा रहे थे जिसके कारण वह डिप्रेशन में चले गए और उन्होंने आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर बॉलीवुड की खास लॉबी पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
 

7
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- उन्हें हमारे दादाओं परदादाओं के नाम भी डालने दीजिए