Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि सुशांत जल्दी ही शादी करने वाले थे, अंकिता पहुंचीं पटना

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि सुशांत जल्दी ही शादी करने वाले थे, अंकिता पहुंचीं पटना
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (12:11 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदारों ने कहा था कि सुशांत जल्दी ही शादी करने का प्लान बना रहे थे। इस बात को सुशांत के पिता ने भी कन्फर्म किया। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत ने उन्हें कहा था कि उनकी एक फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। उसके बाद वे शादी करने की योजना बना रहे हैं। 
 
सुशांत ने यह भी बताया कि वे शादी इस वर्ष के अंत या 2021 के शुरुआत में करेंगे। सुशांत ने यह नहीं बताया कि वे शादी किससे करने वाले हैं। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत जब कम उम्र के थे तब वे उनसे ज्यादा बातें नहीं करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से वे अपनी फीलिंग अपने पिता के साथ शेयर किया करते थे। 

webdunia

 
पटना गई थी अंकिता 
सुशांत के पिता सुशांत की महिला दोस्तों के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। वे केवल अंकिता लोखंडे को पहचानते थे क्योंकि सुशांत और अंकिता 6 साल तक साथ रहे। 
 
सुशांत के पिता के अनुसार अंकिता से उन्होंने पहले भी मुलाकात की थी। सुशांत की मृत्यु के बाद अंकिता उनसे मिलने पटना भी गई थी। 

webdunia

 
कृति ने कहा अच्छा लड़का था सुशांत 
सुशांत के पिता के अनुसार सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान कृति सेनन उनके पास ही बैठी थी और उन्होंने कहा था कि सुशांत बहुत अच्छा लड़का था। 
 
सुशांत के पिता कृति को नहीं जानते थे। उन्हें लोगों ने बताया कि जो लड़की उनके पास बैठी थी वो कृति सेनन थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्कूल ने दी श्रद्धांजलि, शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें