Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 4 महीने पूरे, श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया भाई का अनदेखा वीडियो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत राजपूत की मौत को 4 महीने बीत गए हैं। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थिति फ्लैट पर मिला था। देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी हैं। वहीं सुशांत के निधन को 4 महीने पूरे होने पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई को याद करते हुए उनका एक अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है।

 
इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा, 'एक सच्ची प्रेरणा।' वीडियो में सुशांत कड़ी मेहनत करते हुए आ रहे हैं। वीडियो में वो जमकर पसीना बहा रहे हैं और खूब सारा वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वो ठंड और कोहरे के बीच वो दौड़ लगा रहे हैं। साथ ही स्किपिंग भी करते नजर आ रहे हैं। 

webdunia
सुशांत का लुक देखकर लग रहा है कि उन्होंने ये मेहनत अपनी फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के किरदार के लिए की थी।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगाती रहती हैं। श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की। यह नई मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अदा शर्मा ने ब्लाउज की जगह फूल लगाकर शेयर की हॉट तस्वीर, फैंस ने किए मजेदार कमेंट