Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वायरल हो रहा चेतन भगत का ट्वीट, ट्रोल हो गए अर्जुन कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sushant Singh Rajput
, गुरुवार, 25 जून 2020 (13:45 IST)
सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस फिर छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर स्टार किड्स को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब एक और स्टारकिड अर्जुन कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर लेखक चेतन भगत का एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा हैं। उन्होंने इस पोस्ट में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की खबर लिखी थी। अब पोस्ट वायरल होने पर यूजर्स बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को निशाना बना रहे हैं।
फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को चेतन भगत की बुक हाफ गर्लफ्रेंड की कहानी पर बनाया गया था। फिल्‍म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 
 
webdunia
चेतन भगत का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था, 'यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल करेंगे। शूटिंग 2016 से शुरू होगी।'
 
अब यूजर्स का कह रहे हैं कि पहले यह फिल्‍म सुशांत को मिली थी लेकिन नेपोटिज्म के चलते ये फिल्म अर्जुन कपूर को दे दी गई। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्‍सा फूट पड़ा है। अर्जुन कपूर को ट्रोल करते हुए यूजर्स लगातार कमेंट और मीम शेयर कर रहे हैं।
 


एक यूजर ने लिखा, हाफ गर्लफ्रेंड फिल्‍म में अर्जुन कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को रिप्लेस किया था। फितूर भी पहले सुशांत को ही ऑफर हुई थी लेकिन बाद में आदित्य रॉय कपूर को रोल मिला। आदित्य चोपड़ा ने बेफिक्रे में सुशांत को लेने का वादा किया जिसे बाद में रणवीर सिंह ने रिप्‍लेस किया।
 
एक और यूजर ने लिखा, सुशांत सिंह राजपूत पटना से थे। एक बिहारी किरदार को वो बखूबी निभा सकते थे लेकिन नेपोटिज्‍म की वजह से अर्जुन कपूर ने उन्‍हें रिप्‍लेस कर दिया। बॉलीवुड के नेपोटिज्‍म गैंग को सबक सिखाने का समय है।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत को टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने साल 2013 में 'काई पो छे' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने शुद्ध देसी रोमांस, एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राबता, केदारनाथ और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर कुमार सानू ने कहा, बॉलीवुड में ज्यादा है नेपोटिज्म