Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत की बहन का दावा, एक्टर के घर पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती!

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की बहन का दावा, एक्टर के घर पर काला जादू करती थीं रिया चक्रवर्ती!
, शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (10:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एक्टर की आत्महत्या के करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

 
रिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई आई है जहां सुशांत की बहन मीतू का भी बयान दर्ज किया गया। अपने बयान में मीतू ने कई खुलासे किए हैं। खबरों के मुताबिक बिहार पुलिस के सामने दिए अपने बयान में मीतू ने यह दावा किया कि रिया काला जादू करती थीं।

webdunia
मीतू ने अपने बयान में यह दावा भी किया कि 8 जून को रिया ने उन्हें फोन किया था और अपने व सुशांत के झगड़े के बारे में बताया था। इसके बाद मीतू सुशांत के घर रहने गई थीं लेकिन चार दिन बाद अपने बच्चों के पास वापस लौट गईं।
 
खबरों के अनुसार बिहार पुलिस को दिए बयान में सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू ने बताया कि रिया अक्सर एक तांत्रिक को लेकर सुशांत के फ्लैट पर आती थी। वो पूजा पाठ करता था, सुशांत को ताबीज भी इसी तांत्रिक ने दिया था। इस संबंध में सुशांत के घर के रसोईये और नौकरों ने भी इसकी पुष्टि की है।
 
बता दें ‍कि सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है जिसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम शामिल है। इसमें एफआईआर में यह दावा किया गया है कि इन सभी ने ये कहकर मेरे बेटे का घर छुड़वा दिया था कि इस घर में भूत प्रेत हैं और उसका प्रभाव मेरे बेटे के दिमाग पर हो गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिया चक्रवर्ती ने माना सुशांत सिंह राजपूत संग रहती थीं लिव इन में, एक्टर के डिप्रेशन पर कही यह बात