Publish Date: Sun, 21 Jun 2020 (13:52 IST)
Updated Date: Sun, 21 Jun 2020 (13:54 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दोपहर मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के फैंस उनकी पुरानी यादों को लगातार ताजा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना सुशांत सिंह राजपूत के पुराने वीडियोज और फोटोज सामने आ रहे हैं।
हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो अपने हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने दोनों हाथों से एक साथ लिखते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में सुशांत अपनी फिल्म छिछोरे के को-स्टार ताहिर राज भसीन का नाम दोनों हाथों से एक साथ लिखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्टर काफी मल्टी-टैलंटेड थे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी सीरियल्स से की थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से मिली थी। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'काई पो छे' से किया था।