Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(सप्तमी तिथि)
  • तिथि- अधि. ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 एएम से दोपहर 12:47 पीएम
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त- सप्तमी
  • राहुकाल (अशुभ)- सुबह 08:53 एएम से 10:37 एएम
webdunia

सुष्मिता सेन ने बेटियों संग दुर्गा पंडाल में किया धुनुची नृत्य, देखिए वीडियो

Advertiesment
Sushmita Sen
बॉलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पूजा में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपनी दोनों बेटियों के साथ धुनुची नृत्य करती दिख रही हैं। 
 
धनुचीनाच दुर्गापुजा के दौरान खासतौर पर बंगाली महिलाएं करती हैं। इस वीडियों में सुष्मिता पारंपरिक गोल्डन सिल्क की साड़ी पहने हुए हैं  और अपनी बेटियों एलिजा और रिने के साथ दुर्गा पंडाल में नृत्य कर रही हैं।
 
सुष्मिता ने वीडियो के साथ कैप्शन में बेटियों के साथ शक्ति पूजा के इस त्योहार को मनाने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की जहां-जहां धुनुची का धुंआ जाए वहां सकारात्मक ऊर्जा, प्यार, उम्मीद और दया का भाव बहे।
 

webdunia
इससे पहले सुष्मिता ने अपनी बेटियों तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमें वह दोनों दुर्गा पूजा पंडाल में देवी की मूर्ति के आगे खड़ी नजर आ रही हैं। फोटो के साथ कैप्शन लिखते हुए सुष्मिता ने अपने फैन्स को भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रेकअप की खबरों के बीच देर रात डिनर डेट पर पहुंचे टाइगर और दिशा पटानी