Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रेकअप की खबरों के बीच देर रात डिनर डेट पर पहुंचे टाइगर और दिशा पटानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रेकअप की खबरों के बीच देर रात डिनर डेट पर पहुंचे टाइगर और दिशा पटानी
, गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (15:23 IST)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि दोनों ने अपने 3 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया हैं।
 
टाइगर और दिशा के बीच काफी लड़ाईयां चल रही थी, तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनका रिश्ता पटरी पर वापस नहीं आ पा रहा था और यही वजह थी कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होकर अपने करियर पर फोकस करने का फैसला लिया था।
 
webdunia
लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच वापस सबकुछ ठीक हो गया है। हाल ही में दिशा और टाइगर को डिनर डेट पर देखा गया है। दोनों पिछले दिनों आधी रात को साथ में डिनर करने जुहू पहुंचे थे। 
 
इस दौरान टाइगर खुद कार ड्राइव टाइगर कर रहे थे और साथ वाली सीट पर दिशा बैठी हुई थी। दिशा थोड़ी थकी सी नजर आ रही थी वहीं टाइगर खुश लग दिख रहे थे। 
 
webdunia
पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि दिशा ने टाइगर के कहने पर 'नो किसिंग क्लॉज' साइन किया। टाइगर नहीं चाहते थे कि उनकी उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ इंटीमेट सीन या फिर किसिंग सीन करें। दोनों ने साथ में 'बागी 2' फिल्म में काम किया है। 
 
webdunia
टाइगर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। वहीं दिशा, सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये हीरोइनें शादी के पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट!