Publish Date: Mon, 05 Jun 2023 (17:40 IST)
Updated Date: Mon, 05 Jun 2023 (17:42 IST)
Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन सुपरहिट रहे है। इस सीरीज में सुष्मिता ने अपनी दमदार अदाकारी से खूब तारीफे बटोरी हैं। वहीं अब जल्द ही 'आर्या' का तीसरा सीजन आ रहा है। सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
सीरीज की शूटिंग खत्म होने के बाद सुष्मिता ने सेट से एक वीडियो शेयर कया है। वीडियो में सुष्मिता कुर्ता-पजामा और शॉल लपेटे नजर आ रही हैं। वह पहले सिकंदर खेर को गले लगाती हैं और फिर निर्देशक राम माधवानी के साथ डांस करती हैं।
वीडियो शेयर कर सुष्मिता सेन लिखा, 'आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। दौलत बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।'
सुष्मिता सेन ने जनवरी 2023 से ही सीरीज आर्या 3 की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सेट पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। इसके चलते कुछ दिनों के लिए 'आर्या 3' की शूटिंग रुक गई थी।
Edited By : Ankit Piplodiya