Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, सपा नेता फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज

हमें फॉलो करें स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, सपा नेता फहद अहमद संग की कोर्ट मैरिज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (18:06 IST)
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने शादी रचा ली है। स्वरा ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और सपा नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की है। स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है। 

 
स्वरा भास्कर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उन्होंने बताया कि उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी दिख रहे हैं। दस्तावेज के मुताबिक स्वरा और फहद ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में कोर्ट मैरिज की है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा, कभी-कभी कुछ चीजें हर वक्त आसपास होती हैं और आप उन्हें दूर खोजते रहते हो। हमें प्यार की तलाश थी, पहले दोस्ती मिली। फिर हम एक-दूसरे को मिल गए। फहद जिरार अहमद, मेरे दिल में स्वागत है। यह अस्त-व्यस्त है लेकिन तुम्हारा है।
 
बता दें कि फहद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके बाद टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस से एमफिल करके राजनीति में कदम रखा। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर आया उर्वशी रौटेला का दिल! विश किया बर्थडे