Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए 15 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किया खास पोस्ट

हमें फॉलो करें फिल्म 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए 15 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किया खास पोस्ट

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (12:16 IST)
बॉलीवुड ग्रीक गॉड माने जाने वाले रितिक रोशन की पीरियड ड्रामा 'जोधा अकबर' को रिलीज हुए 15 साल पूरे हो गए हैं। यह उनकी सबसे पसंदीदा और अक्लेम्ड फिल्मों में से एक है, जिसके लिए उन्होंने काफी सरहाना हासिल की थी। 

 
इस फिल्म में रितिक ने शहंशाह अकबर, जो बेहद ताकतवर होने के साथ संवेदनशील था और जिन्हें लोग पूजते भी थे, का रोल निभाया था। फिल्म में अपने इस किरदार के साथ एक्टर ने ऐसी छाप छोड़ी की आज भी लोग इसे भुला नही पाए है। 
 
इस खास मौके पर रितिक रोशन ने एक दिल छू लेने वाले नोट के साथ इस पीरियड ड्रामा के बिहाइंड द सीन्स की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा,  हैप्पी बर्थडे आशुतोष गोविकर जोधा अकबर का हिस्सा होने की बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। आपका डायरेक्शन और मेरे शानदार को-स्टार्स को हमेशा याद किया जाएगा। 
 
रितिक रोशन की जोधा अकबर 6 हफ्ते तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चलने वाली कुछ चुनिंदा फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को न सिर्फ कमर्शियल सक्सेस मिली बल्कि ये क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म भी है जिसके कुछ आइकोनिक सीन्स आज भी याद किए जाते है, जिसमें रितिक रोशन की स्वॉर्ड प्रैक्टिस, फाइट सीन्स और कव्वाली ख्वाजा मेरे ख्वाजा के दौरान ट्रान्स डांस वाला सीन शामिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन से स्ट्रीम होगा 'आशिकाना' का तीसरा सीजन, ट्रेलर रिलीज