मैक्सिम मैगजीन के कवर पर अपने जलवे दिखाने के बाद फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू अब जेएफडब्ल्यू मैगजीन में छाई हुई हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज दिखाई दे रहा है। इसमें उनका बोहो चिक लुक, हिप्पी लुक और नो मेकअप लुक दिख रहा है। इस मैगजीन के शूट को करने में उन्हें बहुत मजा आया। हाल ही में तापसी को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 6 का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। इस वर्ष उनकी तीन फिल्में, गाज़ी, ईव और हुंकार भी प्रदर्शित होने वाली है।