Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर के पिता का निधन

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (12:23 IST)
Shailesh Lodha's father passes away: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभा चुके एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। एक्टर के पिता श्याम सिंह लोढ़ा का निधन हो गया है। शैलेश ने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपने पिता के निधन की खबर साझा की है। 
 
शैलेस ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, जो भी हूं... आप की परछाई हूं... आज सुबह के सूरजने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया। पापा ने देह त्याग दी... आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता... एक बार फिर से कह दीजिए ना... बबलू।
खबरों के अनुसार शैलेष लोढ़ा के पिता करीब डेढ़ महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किड़नियां खराब थीं। उन्होंने जोधपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। श्याम सिंह लोढ़ा का अंतिम संसार शुक्रवार को किया जाएगा। 
 
बता दें कि शैलेढ़ लोढ़श टीवी के मशहूर एक्टर है। उन्हें तारक मेहता शो में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर होने के साथ-साथ वह एक लेखक और कवि भी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आपका अपना जाकिर शो : र‍वीना टंडन ने अपने शुरुआती सिने सफर के बारे में की बात