Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी से पहले स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने पहुंचे तनुज विरवानी और तान्या जैकब

हमें फॉलो करें शादी से पहले स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने पहुंचे तनुज विरवानी और तान्या जैकब

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 18 दिसंबर 2023 (15:52 IST)
tanuj virwani and tanya jacob: तनुज विरवानी आज कल सातवें आसमान पर हैं। कई प्रशंसाओं और पुरस्कार सम्मानों के साथ पेशेवर रूप से एक शानदार 2023 का आनंद लेने के बाद, प्रतिभाशाली अभिनेता अब शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी पार्टनर तान्या जैकब के साथ सगाई की घोषणा की थी और अब चर्चा है कि दोनों इस महीने के अंत तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
 
पिछले कुछ हफ्तों से, तनुज और तान्या जैकब दोनों अपने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिता रहे हैं क्योंकि शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अपने लोनावाला फार्महाउस में मां रति अग्निहोत्री का जन्मदिन मनाने से लेकर अब एक साथ क्रिसमस मनाने की तैयारी तक, वे वास्तव में एक शानदार समय बिता रहे हैं। 
 
webdunia
अब यह कपल अपनी बड़ी धूमधाम वाली शादी से पहले, भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर गया। उसी के संबंध में, तनुज ने बताया की, हम बहुत जल्द शादी करने के लिए तैयार हैं और की भी शुभ कार्य वास्तव में भगवान के आशीर्वाद के बिना शुरू नहीं होता है। 
 
तनुज ने कहा, तान्या और मैं व्यक्तिगत रूप से भी और साथ ही हमारे माता-पिता और परिवार वाले भी चाहते थे कि हम अपना विशेष काम शुरू करने से पहले शुभ स्वर्ण मंदिर जाएं। एक साथ यात्रा करें और इसलिए, हमने यह किया। यह स्थान स्वर्ग जैसा लगता है और मंदिर के परिसर में जाने पर आपको एक अलग स्तर की शांति और सुकून मिलता है। 
 
उन्होंने कहा, हमें बहुत खुशी है कि हमने यहाँ आने का फैसला किया और इस समय हम यहाँ है। ईश्वर हमारे साथ रहें और हमें एक खुशहाल और समृद्ध महोल में हमारा नया जीवन शुरू करने की शक्ति और साहस दें।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं तनुजा, पीया करती थीं सिगरेट और व्हिस्की