Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कोरोनावायरस की चपेट में आईं तारा सुतारिया, हाल ही खत्म की है 'तड़प' की शूटिंग

हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आईं तारा सुतारिया, हाल ही खत्म की है 'तड़प' की शूटिंग
, शनिवार, 13 मार्च 2021 (15:54 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, मनोज बाजपेयी और आशीष विद्यार्थी के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं।

 
खबरों के मुताबिक, तारा सुतारिया की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है। तारा सुतारिया के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आने के बाद से ही उनकी सेहत को लेकर फैंस की चिंता काफी बढ़ गई है।

 

webdunia
तारा सुतारिया ने हाल ही में फिल्म 'तड़प' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ नज़र आने वाली हैं। अहान शेट्टी के डेब्यू की वजह से तड़प सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म 24 सिंतबर को रिलीज़ होगी।
 
बता दें, कि इस हफ्ते कई बॉलीवुड स्टार्स एक के बाद एक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सबसे पहले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद रणबीर कपूर भी कोरोनावायरस की चपेट में आए। मनोज बाजपेयी, और आशीष विद्यार्थी भी वायरस के शिकार हुए हैं। फैंस इन सभी सितारों के जल्द से जल्द रिकवरी होने की दुआ कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या पर्दे पर फिर वापसी करेगा जाफरी ब्रदर्स का शो 'बूगी वूगी'?