Publish Date: Sat, 13 Mar 2021 (13:10 IST)
Updated Date: Sat, 13 Mar 2021 (13:18 IST)
वीकेंड पर सेलिब्रिटीज़ भी छुट्टी के मूड में आ जाते हैं और सोशल मीडिया पर इसका असर भी दिखने लगता है। पेश है इंस्टाग्राम पर एक्टिव कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ का खास अंदाज।
मलाइका अरोरा द्वारा पोस्ट किए गए इस फोटो में कैमरे की ओर उनकी पीठ है। समुंदर किनारे का यह फोटो है। कैप्शन दिया है- 'बीच बम'। अब यह कैप्शन क्यों दिया है यह फोटो देख आसानी से पता लगा सकते हैं।
मलाइका बिकिनी में हैं तो मल्लिका शेरावत ने दिखा दिया कि साड़ी में भी हॉट नजर आया जा सकता है।
सुष्मिता सेन तो वीकेंड के परफेक्ट मूड में नजर आ रही हैं। बिखरे बाल और चेहरे पर नजर आ रही थोड़ी-सी सुस्ती उन्हें खूबसूरत दिखा रही है।
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक अक्षय-ट्विंकल अपनी वीकेंड को यादगार बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
वीकेंड हो या वर्किंग डे, मंदिरा का रूटीन नहीं बदलता। तभी तो वे इतनी फिट हैं।