Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदर जैन के टाइमपास वाले कमेंट पर भड़कीं तारा सुतारिया की मां, बोलीं- अगर वो अपनी मां से...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Aadar Jain time pass comment

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (12:43 IST)
बॉलीवुड एक्टर आदर जैन हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी संग शादी के बंधन में बंधे हैं। अलेखा से पहले आदर जैन काफी टाइम तक तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। शादी के फंक्शन के दौरान आदर ने अपनी स्पीच में तारा का नाम लिए बिना अपने पास्ट रिलेशनशिप को टाइमपास बताते हुए अलेखा के लिए प्यार जताया था। 
 
वहीं अब तारा सुतारिया की मां ने आदर जैन के टाइमपास वाले कमेंट पर नाराजगी जताई है। तारा की मां टीना सुतारिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांक इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। 
 
webdunia
तारा की मां ने पोस्ट में लिखा, अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति कभी भी आपसे कुछ अपमानजनक कहता है, तो उसे कहें कि वो इसे एक कागज पर लिख ले, अपनी कार मैं बैठे, ड्राइव करे और अपनी मां को जाकर दे दें। या बस अपनी बेटी को दे दे। 
 
उन्होंने लिखा, अगर वो अपनी मां से वहीं बातें नहीं कह सकता... या नहीं चाहता कि कोई दूसरा आदमी किसी दिन उसकी बेटी से वो बातें कहें, तो उसे आपसे ये नहीं कहना चाहिए। 
 
बता दें कि आदर जैन और तारा सुतारिया काफी समय तक रिलेशन में थे। तारा अक्सर कपूर फैमिली के फंक्शन में आदर संग शामिल होती थीं। दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर वायरल होती रहती थी। लेकिन आदर ने तारा की बजाय उनकी दोस्त अलेखा संग शादी रचाई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाने का समय आ गया..., अमिताभ बच्चन ने बताया क्यो किया था देर रात ऐसा पोस्ट