Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज, तापसी पन्नू की एक ओर पॉवरफुल फिल्म की झलक

हमें फॉलो करें थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज, तापसी पन्नू की एक ओर पॉवरफुल फिल्म की झलक
, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (13:42 IST)
तापसी पन्नू उन कलाकारों में से हैं जिनकी फिल्म बेहद पॉवरफुल और मजबूत कंटेंट वाली होती है। अनुभव सिन्हा ने उन्हें लेकर 'थप्पड़' बनाई है जिसका ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। 
 
अनुभव सिन्हा की "थप्पड़" के पहले लुक पोस्टर ने ही माहौल बना दिया था, जहां पोस्टर पर लिखी लाइन 'थप्पड़: बस इतनी सी बात?' के साथ तापसी ने एक मजबूत संदेश दिया था और अब फिल्म के निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है और यह निश्चित रूप से सोचने पर मजबूर कर देने वाली फिल्म है।

webdunia

 
अभिनेत्री तापसे पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर साझा किया है और लिखती है,"Haan bas EK THAPPAD ..... par nahi maar sakta! 
 
ट्रेलर में तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत एक महिला का सफ़र दिखाया गया है, जो अपने पति द्वारा घरेलू हिंसा का शिकार होने के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती है। 
 
 
फिल्म में तापसी पन्नू, रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकार हैं। 
 
"आर्टिकल 15" के बाद, अनुभव सिन्हा एक और बेहतरीन फिल्म लेकर आ रहे हैं।
 
अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्ट्रीट डांसर 3डी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, पहले सप्ताह में मात्र 56.77 करोड़ का कलेक्शन