Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द केरल स्टोरी 200 करोड़ पार, कम बजट की फिल्म ने रचा इतिहास

हमें फॉलो करें द केरल स्टोरी 200 करोड़ पार, कम बजट की फिल्म ने रचा इतिहास
, मंगलवार, 23 मई 2023 (16:17 IST)
The Kerala Story box office collection: द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। 18 वें दिन 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने अब तक 203.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
 
द केरल स्टोरी का बजट बहुत ही कम है। इसमें कोई नामी स्टार नहीं है। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कम बजट की फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में शामिल हो कर इतिहास रच दिया है। 
 
इस साल रिलीज हुई फिल्मों की बाद की जाए तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुसार पठान के बाद द केरल स्टोरी का नाम आता है। पठान ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 
 
इस दौरान सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टारों की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन कोई भी 200 करोड़ तक नहीं पहुंच पाया। ऐसे में द केरल स्टोरी की सफलता ऐतिहासिक है। 
 
अदा शर्मा को लेकर लीड रोल में बनाई गई इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। फिल्म केरल में रहने वाली लड़कियों की कहानी दिखाई गई है जिनका ब्रेन वॉश कर उन्हें दूसरे धर्म को स्वीकारने के लिए मजबूर किया जाता है और फिर उनका शोषण होता है। 
 
द केरल स्टोरी रिलीज के पहले ही विवादों में घिर गई थी। रिलीज के बाद भी विवाद जारी रहा। पश्चिम बंगाल में इसे बैन कर दिया गया था। फिल्म के मेकर्स अदालत में गए जहां से फैसला उनके पक्ष में आया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Cannes film festival: Occupied City और The Zone of Interest जैसी फिल्मों की सख्त जरूरत है