Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोरोनावायरस की चपेट में आए 'बिग बॉस', अब कौन करेगा घर को कंट्रोल?

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोरोनावायरस की चपेट में आए 'बिग बॉस', अब कौन करेगा घर को कंट्रोल?
, बुधवार, 12 जनवरी 2022 (12:49 IST)
देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर काफी तेजी से फैल रही है। इस महामारी की चपेट में हर दिन कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। अब कोरोना की चपेट में एक ऐसा सेलेब्स आ गया है जिसे आजतक किसी ने देखा नहीं है, लेकिन उसकी आवाज पर पूरा घर चलता है।

 
दरअसल, बिग बॉस की आवाज यानी अतुल कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अब बिग बॉस के घर का क्या होगा। भला किसकी आवाज़ पर ये घर चलेगा यह देखना दिलचस्प होगा। 
 
खबरों के अनुसार कोरोना संक्रमित होने के बाद अतुल कपूर होम क्वारंटीन हो गए हैं। वहीं क्रू के अन्य सदस्यों का एहतियाती परीक्षण किया गया है। बताया जा रहा हैकि घर के भीतर मौजूद कंटेस्टेंट पर भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है। इसलिए उनकी भी जांच की गई है।
 
कौन है अतुल कपूर-
अतुल कपूर मुंबई के रहने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। अतुल पहले एक रेडियो चैनल के लिए काम करते थे और वहीं से 'बिग बॉस' के मेकर्स ने उन्हें चुन लिया था। बिग बॉस को अपनी आवाज देने के लिए अतुल को काफी मोटी रकम मिलती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर