Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इस वजह से नोरा फतेही ने रिजेक्ट कर दी टाइगर श्रॉफ की 'गणपत'

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस वजह से नोरा फतेही ने रिजेक्ट कर दी टाइगर श्रॉफ की 'गणपत'
, गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (19:01 IST)
नोरा फतेही कड़ी मेहनत के दम पर‍ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। उन्होंने अपने डांस नंबर से एक अलग मुकाम हासिल किया है। आज लगभग हर फिल्म में नोरा का एक डांस नंबर होता है। इसके अलावा वह फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं। 

 
हाल ही में खबर आई थी कि नोरा फतेही को टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' के लिए भी अप्रोच किया था। लेकिन नोरा ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म में अपने किरदार को सुनने के बाद नोरा फतेही ने इसे करने से मना कर दिया था। नोरा की ऑनस्क्रीन टाइमिंग काफी कम थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने इसे रिजेक्ट कर दिया।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही इन दिनों टी-सीरीज के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज' में नजर आएंगी। उन्हें जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 में भी देखा जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब एक रिक्वेस्ट पर अपने फैन से फोन पर दिलीप कुमार ने की थी बात