Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के शादी नहीं करने की बड़ी वजह आई सामने

हमें फॉलो करें सलमान खान के शादी नहीं करने की बड़ी वजह आई सामने
, शनिवार, 20 अप्रैल 2019 (14:26 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी का जितना उनके परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं, उतना ही इंतजार उनके फैंस को भी है। सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया है। संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ उनका नाम जोड़ा गया लेकिन सलमान को दूल्हा बनते देखने का फैंस और फैमिली का सपना अभी तक पूरा नहीं हो सका है। अब सलमान की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है।


खबरों के अनुसार सलमान खान अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उसके लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। इस प्यार के आगे उनका किसी और से प्यार कहीं नहीं टिक पाता। कई बार वह शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार वह दूसरे व्यक्ति को अपने परिवार से ज्यादा महत्व देने में असफल रहे।
 
webdunia
सलमान को लगता है कि पार्टनर से कमिट करना और फिर उसे अपना शत-प्रतिशत न दे पाना उसके साथ गलत होगा। यही वजह है कि वह अभी तक सिंगल हैं। खुद खान परिवार चाहता है कि सलमान खान विवाह कर लें। हालांकि सलमान अपने परिवार से ज्यादा प्यार किसी और को करने के बारे में सोच भी नहीं पाते। इसकी जगह वह खान परिवार को हर तरीके से और मजबूत बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं ताकि सभी सदस्य खुशहाली से जी सकें।
 
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो वे जल्द ही फिल्म 'भारत' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। साथ ही सलमान इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में भी बिजी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाफ गर्लफ्रेंड के बाद एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम करेंगे अर्जुन कपूर