Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर आए 13 टांके

हमें फॉलो करें शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए विक्की कौशल, चेहरे पर आए 13 टांके
संजू और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी हिट फिल्म देने वाले एक्टर विक्की कौशल अपनी अपकमिंग हॉरर फिल्म की श़टिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए है। विक्की कौशल को गुजरात में भानु प्रताप सिंह की अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म की शूटिंग के दौरान जबड़े में चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है।


विक्की को 13 टांके लगे हैं और फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। खबरों की मानें तो विक्की कौशल एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे जब उन पर एक दरवाजा गिर पड़ा। जिससे उनके चेहरे की हड्डी में बड़ा फ्रैक्चर हो गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना 18 अप्रैल को घटित हुई। लेकिन इसकी जानकारी अब जाकर पब्लिक की गई है।
 
webdunia
विक्की कौशल को दुर्घटना के तुरंत बाद फर्स्टएड एक लोकल अस्पताल दिया गया फिर उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। विक्की अभी आराम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ।
 
विक्की कौशल की इस अपकमिंग फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन कर रहा है। इस फिल्म मं वे भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक तट पर बेकार पड़े पानी के जहाज की है। अनुमान है कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर निभाएंगे यह किरदार, फिल्म में हर कलाकार के पास होगी सुपरपॉवर!