sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कभी सलमान खान से शादी करने वाली थीं संगीता बिजलानी, छप गए थे कार्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sangeeta Bijlani

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 9 जुलाई 2025 (12:15 IST)
अपने जमाने की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस संगीता बिजलानी 9 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 65 साल की उम्र में भी संगीता अपने ग्लैमरस अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं। संगीता ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। 
 
साल 1980 में संगीता बिजलानी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद संगीता ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली। उनीक पहली फिल्म 'कातिल' साल 1988 में रिलीज हुई थी। हालांकि उनके पहचान 1989 में रिलीज फिल्म 'त्रिदेव' से मिली थक्ष। 
 
webdunia
फिल्मों के अलावा संगीता सलमान खान के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। संगीता बिजलानी एक दौर में सलमान खान के साथ शादी करने के काफी करीब थीं लेकिन उन्होंने खुद ही इस रिश्ते को तोड़ दिया था। खबरों के अनुसार 27 मई 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। सलमान ने ये तारीख खुद चुनी थी।
 
संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी।
 
webdunia
सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे लेकिन शादी नहीं हो पाई। ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। 
 
1996 में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की। अजहर से शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम आयशा रखा। 
 
शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया। सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। सलमान खान के घर में होने वाले कई फंक्शन के दौरान उन्हें देखा जाता है। शादी के बाद ही संगीता बिजलानी फिल्मों से भी दूर हो गईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बचपन से एक्टर बनना चाहते थे संजीव कुमार, दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में बनाई खास पहचान