Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का हो गया है ब्रेकअप?

हमें फॉलो करें क्या दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का हो गया है ब्रेकअप?
बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बदलते देर नहीं लगती है। हर दिन किसी ना किसी सिलेब्स के लिंकअप की खबरें आती हैं, वहीं चंद महीने में ही इनके ब्रेकअप की खबर भी आम बात है। अब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई है।


टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लगती है। दोनों पिछले करीब 3 साल से साथ में हैं, हालांकि टाइगर या दिशा में से किसी ने भी कभी भी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था। दोनों अक्सर जिस तरह साथ में स्पॉट होते आए हैं उसके बाद उनके रिश्ते को नकारा नहीं जा सकता।
 
webdunia
लेकिन अब खबरों की माने तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिश्ता टूट चुका है। रिपोर्ट के अनुसार टाइगर और दिशा का रिलेशनशिप पिछले कुछ हफ्तों से एक बुरे दौर से गुजर रहा था। जिसके बाद इन दोनों ने अपने-अपने रास्ते जाने और इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है।

वही दिशा पाटनी की आदित्य ठाकरे से नजदीकियां बढ़ने की खबरें आ रही हैं। पिछले दिनों दिशा को आदित्य के साथ डिनर पर देखा गया था लेकिन माना जा रहा है कि इनके अलगाव का कारण नहीं है। बल्कि दिशा और टाइगर के विचार आपस में नहीं मिल रहे थे। जब उनके बीच मतभेद हुए उसके बाद भी मामले को सुलझाने की कोशिश की गई और कई बार साथ में स्पॉट किया गया। लेकिन बात बनती नहीं देख दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
 
अब टाइगर और दिशा को समझ आ गया है कि वो प्रेमियों के बजाये दोस्त रहें तो ही अच्छा है। ये ब्रेकअप दोनों की मर्जी से हुआ है और इसके बाद भी दोनों दोस्त बनकर रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूनम ढिल्लो की तरह ही बेहद खूबसूरत ही उनकी बेटी पलोमा, बन चुकी हैं इंटरनेट सेंसेशन