Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस : शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

हमें फॉलो करें तुनिषा शर्मा सुसाइड केस : शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (17:19 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को 'अली बाबा' के सेट पर अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड और को-एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

 
शनिवार को पुलिस ने शीजान खान को वसई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने एक्टर को पुलिस हिरासत के बाद अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने अपनी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
शनिवार को शीजान खान की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें वसई की एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। शुक्रवार को अभिनेता की पुलिस हिरासत एक दिन और बढ़ा दी गई थी।
 
webdunia
तुनिषा शर्मा को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शीजान खान को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
टीवी सीरियल 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं। तुनिषा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका ‘इस्तेमाल’ किया। 
 
तुनिषा की मां ने यह भी दावा किया है कि टेलीविजन धारावाहिक जिसका वे दोनों हिस्सा थे, उसके सेट पर शीजान खान ने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और वह तुनिषा को उर्दू पढ़ा रहा था तथा चाहता था कि वह हिजाब पहने।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल 2022 की टॉप 10 हिंदी वेब सीरीज