Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं ये एक्टर्स

Advertiesment
Actor playing the role of Ram
Ram Role: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। 22 जनवरी को पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है। हर कोई इस ऐतिहासिक दिन को उत्साह से मना रहे है। आइए इसी बीच देखिए पर्दे पर भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले एक्टर्स की लिस्ट... 
 
webdunia
अरुण गोविल
रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का ‍किरदार निभाकर अरुण गोविल घर-घर में मशहूर हुए। इस सीरियल के वर्षों बाद भी अरुण गोविल भगवान राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 
 
webdunia
नीतीश भारद्वाज
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने ने बीआर चोपड़ा की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाया था। 
गुरमीत चौधरी
साल 2008 में टीवी पर प्रसारित रामायण में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का किरदार निभाया है। 
आशीष शर्मा
आशीष शर्मा ने टीवी सीरियल सिया के राम में भगवान राम का किरदार निभाया है।
गगन मलिक
सीरियल संकटमोचन महाबली हनुमान में गगन मलिन ने भगवान राम का किरदार निभाया था। 
हिमांशु सोनी
टीवी सीरियल राम सिया के लव कुश में एक्टर हिमांशु सोनी ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था।

webdunia
सुजय रेयू 
टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल श्रीमद रामायण में सुजय रेयू भगवान राम का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका चिखलिया से लेकर रुबीना दिलैक तक, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया माता सीता का किरदार