Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन पहुंची सोनम कपूर पर लगा Quarantine Rules तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

हमें फॉलो करें लंदन पहुंची सोनम कपूर पर लगा Quarantine Rules तोड़ने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
, सोमवार, 20 जुलाई 2020 (15:53 IST)
भारत में कोरोना वायरस के चलते लगाए लॉकडाउन के दौरान सोनम कपूर देश में थीं। कुछ दिन ही पहले ही वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन पहुंची हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन के बाद अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पार्क में बैठी नजर आ रही थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने सोनम पर क्वारंटीन रूल को तोड़ने और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने का आरोप लगाया। अब सोनम ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

No filter, just amazing natural light also chirping birds make me

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on



एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘लंदन में भारत की एक्ट्रेसेज सोनम कपूर और मौनी रॉय 14 दिन के क्वारंटीन लॉ को तोड़ रही हैं, लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रही हैं और सोशल मीडिया पर ये सब शेयर करके बुरा उदाहरण दे रही हैं। अगर पुलिस को ये खबर दे दी जाए तो दोनों को अरेस्ट किया जा सकता है।’



इसके जवाब में मिली नाम की एक यूजर ने उसकी निंदा की और सवाल उठाए कि उसे कैसे पता कि सोनम बाहर निकली हैं। मिली ने लिखा, ‘चिल कर भाई। सोनम क्वारंटीन में हैं। वो अपने घर पर ही काम कर रही हैं। उनके इंस्टा स्टोरी से पता चल जाएगा कि सोनम और उनके पति आनंद आहूजा घर से काम कर रहे हैं।’

इसके जवाब में सोनम ने लिखा, ‘मैं अपनी बिल्डिंग से जुड़े गार्डन में हूं। पूरी तरह से क्वारंटीन में हूं। लोगों के पास कितना समय है। बस इगनोर करो।’


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटना के बेघर परिवार की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, घर देने का किया वादा