Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखी रणबीर कपूर की 'एनिमल' की झलक

हमें फॉलो करें दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखी रणबीर कपूर की 'एनिमल' की झलक

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 18 नवंबर 2023 (12:00 IST)
animal clip showcased at burj khalifa: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर एकदम अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदान, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। मेकर्स इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। 
 
वहीं अब 'एनिमल' के प्रमोशन के लिए फिल्म का 60 सेकंड का एक वीडियो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया। इस दौरान रणबीर कपूर, बॉबी देओल और भूषण कुमार भी बुर्ज खलीफा पर भी मौजूद रहे। इस स्क्रीनिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

webdunia
बॉबी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रमोशन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह, रणबीर कपूर और भूषण कुमार इस मोमेंट को अपने फोन में कैप्चर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल ने स्टोरी पर लिखा, 'दुबई में एनिमल।'
 
बता दें कि फिल्म 'एनिमल' रणबीर कपूर के करियर की सबसे लंबी फिल्म होगी। इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 2 मिनट है। बीते दिनों 'एनिमल' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी ने वाराणसी में की गंगा आरती, ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर