Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा से पूछताछ करने घर पहुंची यूपी पुलिस, धोखाधड़ी का लगा है आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sonakshi Sinha
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर कुछ वक्त पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि 13 सितंबर 2018 को एक स्टेज शो में परफॉर्म करने के लिए उन्हें 24 लाख रुपए दिए गए थे लकिन सोनाक्षी इस इवेंट में नहीं पहुंची थीं। इस मामले में मुरादाबाद के पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


अब इस मामले में मुरादाबाद पुलिस सोनाक्षी का बयान लेने के लिए मुंबई में उनके घर रामायण बंगलो पहुंची। वे जुहू एरिया में रहती हैं। इसलिए मुरादाबाद की टीम ने इस मामले में जुहू पुलिस स्टेशन की मदद लेने का फैसला किया है। हालांकि जब पुलिस वहां पहुंची तो एक्ट्रेस मौजूद नहीं थी।
 
कई घंटों तक इंतजार करने के बाद पुलिस वहां से चली गई। शुक्रवार को पुलिस दोबारा सोनाक्षी के घर जाने वाली है। इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के स्पोकपर्सन ने कहा- यह सभी आरोप गलत हैं। यह सोनाक्षी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है।

स्पोकपर्सन ने बताया कि अपने 9 साल के करियर में सोनाक्षी ने हमेशा ईमानदारी से काम किया है। यह व्यक्ति जो भी आरोप लगा रहा है वह गलत और बेबुनियाद हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सलमान खान के साथ 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा सोनाक्षी अपनी फिल्म खानदानी शफाखाना को लेकर भी चर्चा में है। सोनाक्षी का इस फिल्म में काफी अलग किरदार है और वे इस फिल्म में सेक्स क्लीनिक चलाते हुए नज़र आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नूतन के साथ क्यों फिल्म नहीं करते थे सुपर स्टार राजेन्द्र कुमार