Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंटरनेशनल डेब्यू फिल्म में भारत का प्रतिनिधित्व कर खुश हैं उर्वशी रौटेला, बोलीं- मेरे लिए सम्मान की बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Urvashi Rautela
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (13:07 IST)
अपनी हॉटनेस और बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्टर और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौटेला इन दिनों सुर्खियों में हैं। उर्वशी फिल्म 'ऐसलाडोस' से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

 
उर्वशी रौटेला का कहना है कि उनके लिए फिल्म में न सिर्फ भारत, बल्कि पूरे एशिया का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा, मैं वास्तव में आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं कि मैं न सिर्फ भारत का, बल्कि पूरे एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली हूं और एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र कलाकार होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।
 
उर्वशी ने आगे कहा, इस डॉक्यूमेंट्री में दुनियाभर में स्वास्थ्य संकट के मामलों को दिखाया जाएगा। इसमें करीब 30 देशों की यात्रा दिखाई गई है। यह डॉक्यूमेंट्री चार हिस्सों में सीरीज के तौर पर उपलब्ध है।
 
‘ऐसलाडोस' स्पेनिश-अंग्रेजी भाषा में बनी लघु डॉक्यूमेंट्री है जिसका विषय स्वास्थ्य संकट है। इसका निर्देशन लुसिटो कोमुनिका और जुआनपा जुरिता ने किया है। इस डॉक्यूमेंट्री को 30 देशों में स्पेनिश और अंग्रेजी भाषा में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tiktok स्टार सिया कक्कड़ सुसाइड केस, कौन धमका रहा था सिया को?