Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने फैन के पागलपन से परेशान हुईं वाणी कपूर, पीछा छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस स्टेशन

हमें फॉलो करें अपने फैन के पागलपन से परेशान हुईं वाणी कपूर, पीछा छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस स्टेशन
फिल्मी सितारों के करोड़ों फैंस होते हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। कभी-कभी फैंस की दीवानगी इस कदर हो जाती है कि स्टार्स मुसीबत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ हुआ। वाणी अपने एक फैन की हरकत से इतना परेशान हो गई की उन्हें पुलिस के पास जाना पड़ा।
खबरों के अनुसार जब वाणी कपूर अपनी कार से मुंबई के वर्सोवा से बांद्रा की ओर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार शख्स ने वाणी की कार की पीछा करना शुरू कर दिया। यह व्यक्ति खुद को वाणी का फैन बता रहा था। जिस तरह से वह गाड़ी का पीछा कर रहा था, वाणी उससे काफी डर गईं थीं।
webdunia
Photo : Instagram
हद तो तब हो गई वो उस बाइक सवार ने वाणी के बांद्रा से दोबारा वर्सोवा लौटने पर उनका फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। ऐसे में परेशान होकर वाणी कपूर वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंच गई और इस क्रेजी फैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस फैन की पहचान समीर खान के तौर पर हुई है। वाणी पहली एक्ट्रेस नहीं है जिनके साथ ऐसा हुआ है।
webdunia
Photo : Instagram
वाणी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वर्सोवा से बांद्रा आने-जाने के दौरान ने इस शख्स ने उनकी कार का लगातार पीछा किया, मैंने अपने ड्राइवर को कार उससे अलग रखने को कहा लेकिन यह प्रशंसक पागलों की तरह मेरे पीछे पड़ गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने किरदार में ढलने के लिए कंगना रनौट कर रही हैं जमकर मेहनत, पंगा में दिखेगा जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन