Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूजर ने पूछा कंगना रनौट से बचने की कौन सी वैक्सीन? सोना महापात्रा ने दिया मजेदार जवाब

हमें फॉलो करें यूजर ने पूछा कंगना रनौट से बचने की कौन सी वैक्सीन? सोना महापात्रा ने दिया मजेदार जवाब
, रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (14:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी राय रखती हैं।

 
हाल ही में कंगना के बयानों से तंग आकर एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल पूछा कि कंगना रनौट से हमें बचाने के लिए कोई वैक्सीन बना रहा है क्या? यूजर के इस सवाल पर अब सिंगर सोना महापात्रा ने मजेदार जवाब दिया है। इसे कंगना पर तंज की तरह भी देखा जा रहा है।
 
सोना महापात्रा ने शख्स के इस सवाल के जवाब में लिखा, आखिरकार मुझे इस सवाल का जवाब मिल गया है समीरा सूद। और वो जवाब है खुद कंगना। कंगना रनौट से बचाने वाली वैक्सीन सिर्फ वही बना सकती हैं। क्योंकि उनमें ही इतनी क्षमता है। सवाल भी कंगना हैं और जवाब भी कंगना ही। 
 
कंगना और बॉलीवुड के अन्य सितारों की सोशल मीडिया पर अक्सर नोकझोंक होती रहती है। यह पहला मौका नहीं है, जब सोना महापात्रा ने कंगना रनौट पर तंज कसा है। इससे पहले भी वो कई बार कंगना को लेकर कमेंट कर चुकी हैं। सोना महापात्रा ने रितिक रोशन विवाद के समय भी कंगना को ओपन लेटर लिखा था। इसके साथ ही उन्होंने कंगना पर फेमिनिज्म का अपमान करने का आरोप लगाया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना से शादी से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह को लिखी थी इमोशनल चिट्ठी, कही थी यह बात