Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

खूबसूरत हसीनाओं के साथ पार्टी करने पहुंचे अर्जुन कपूर

हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने एक पार्टी रखी जिसमें मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, करिश्मा कपूर जैसी सेलिब्रिटीज़ शामिल थीं। अर्जुन कपूर इस पार्टी में मौजूद एकमात्र पुरुष थे।

Advertiesment
हमें फॉलो करें मलाइका अरोरा
हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने गर्ल्स गैंग के लिए मुंबई के एक रेस्तरां में पार्टी रखी। इसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा, सीमा खान सहित कुछ लोग शामिल थे। गौरी खान ने कुछ फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए। 

 
चूंकि मलाइका इस पार्टी में शामिल थीं इसलिए अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया। इन खूबसूरत हसीनाओं के बीच अर्जुन अकेले पुरुष थे और उन्होंने सभी का पूरा ध्यान रखा। 
 
पार्टी से बाहर निकलते समय फोटोग्राफर्स ने मलाइका को घेर लिया तो अर्जुन आगे आए उन्हें कार तक छोड़ने गए। उन्होंने मलाइका का पूरा ध्यान रखा। 
 
इस समय अर्जुन और मलाइका के रोमांस के चर्चे दूर-दूर तक हैं। प्रेमियों का मौसम शुरू हो चुका है और वैलेंटाइन डे आने वाला है। मलाइका से जब पूछा कि वे इस वैलेंटाइन डे पर क्या करना चाहती हैं तो उनका चेहरा खुशी से सुर्ख लाल हो गया। मलाइका ने कहा कि प्यार के लिए एक दिन का सेलिब्रेशन कैसा? प्यार का सेलिब्रेशन तो हर दिन होना चाहिए। 

webdunia
 
किसकी सुनेंगे अर्जुन? 
चर्चा है कि मलाइका और अर्जुन जल्दी ही शादी करने वाले हैं। अर्जुन के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर को इस शादी पर आपत्ति नहीं है, लेकिन अर्जुन के पिता बोनी कपूर, बहन अंशुला और सोनम कपूर खिलाफ हैं। देखने वाली बात रहेगी कि अर्जुन किसकी सुनते हैं। (Photo : Instagram)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देव आनंद के पोते ऋषि आनंद करने जा रहे हैं बॉलीवुड में डेब्यू!