बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। लॉकडाउन के बीच वरुण धवन खास अंदाज में घर पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वरुण ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर केक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
 
									
			
			 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	 
	वरुण ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वरुण ने अपने जन्मदिन पर हार्ट शेप केक काटकर इसे सेलिब्रेट किया है। 
 
									
										
								
																	
									
										
										
								
																	
	इन तस्वीरों में वरुण धवन बड़ी सी स्माइल और केक के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके साथ कोई दोस्त नजर नहीं आ रहा है। जिसकी वजह देशभर में लगा लॉकडाउन है। 
 
									
											
									
			        							
								
																	
									
										
										
								
																	
	अपना ये बर्थडे वरुण धवन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। वरुण के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस और दोस्त सभी उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते नजर आ रहे हैं। 
 
									
											
								
								
								
								
								
								
										
			        							
								
																	
									
										
								
																	
									
										
								
																	
	वरुण धवन के दोस्त अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। अर्जुन कपूर ने दोनों की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है जिनमें दोनों काफी यंग नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बैड बॉयज फॉर लाउफ, इस केस में बुरे हेयरकट्स भी। हैप्पी बर्थडे वरुण धवन, जो कि कंटेंट परफेक्ट बनाता है, आज कल नया-नया रैपर भी है और हमेशा नटखट बालक रहेगा।
 
									
			                     
							
							
			        							
								
																	
									
										
										
								
																	
	वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है कि आज 24 अप्रैल की शाम 4 बजे वह अपने फैंस के साथ लाइव चैट करने जा रहे हैं। फैंस के लिए अपने मन पसंद सवाल पूछने का इससे बेहतर मौका और क्या हो सकता है।