Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने चाचा

हमें फॉलो करें वरुण धवन के घर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बने चाचा
, गुरुवार, 5 मई 2022 (11:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के घर नन्हा मेहमान आया है। वह एक बार फिर चाचा बन गए हैं। वरुण के भाई निर्देशक रोहित धवन और उनकी पत्नी जाह्नवी धवन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। वरुण की भाभी ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित और जाह्नवी पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं।

 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित धवन और उनके पिता डेविड धवन अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान पैपराजी ने रोहित को पिता बनने की बधाइयां दीं, जिस पर उन्होंने कहा, थैंक्यू। इसके बाद वह अपने पिता के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।
 
हाल ही में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने जाह्नवी धवन के लिए अलीबाग में बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की थी, जिसकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करण जौहर संग मतभेद पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- लोग 'बात का बतंगड़' बनाते हैं