Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज, वरुण-कृति की दिखी शानदार केमिस्ट्री

हमें फॉलो करें फिल्म 'भेड़िया' का पहला गाना ठुमकेश्वरी रिलीज, वरुण-कृति की दिखी शानदार केमिस्ट्री

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (13:16 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का पहला गाना 'ठुमकेश्वरी' रिलीज हो गया है। 

 
इस गाने में वरुण और कृति की जबदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को सचिन-जिगर, रश्मीत कौर और एश किंग ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं, सचिन-जिगर का म्यूजिक है।
 
गाने के अंत में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की भी शानदार एंट्री होती है। धमाकेदार बीट्स और अट्रैक्टिव लिरिक्स के साथ यह गाना बेहद शानदार है। 
 
फिल्म 'भेड़िया' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ram Setu Box office Collection राम सेतु का बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन, अक्षय कुमार की फिल्म ने 3 दिन में किया 35.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन