Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 (11:57 IST)
Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 (11:59 IST)
मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया है। अभिनेता ने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि समीर पिछले काफी समय से सांस की तकलीफ व अन्य मेडिकल समस्याओं से जूझ रहे थे। समीर खाखर को दूरदर्शन के सीरियल 'नुक्कड़' में खोपड़ी का किरदार निभाकर पहचान मिली थी। वह कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुके थे।
समीर खाखर को मंगलवार दोपहर अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके चलते उन्हें आनन फानन में बोरीवली में एम एम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सकता। समीर खाखर के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
समीर खाखर 90 के दशक में टीवी और फिल्मों का जाना पहचाना चेहरा रहे। उन्होंने पुष्पक, शहंशाह, रखवाला, दिलवाले, राजा बाबू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली और अमेरिका जाकर सेटल हो गए। कुछ समय बाद समीर वापस लौट आए और मनोरंजन जगत में दोबारा काम करने लगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
WD Entertainment Desk
Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 (11:57 IST)
Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 (11:59 IST)