Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साउथ इंडस्ट्री से फिर सामने आई दुखद खबर, दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 साल की उम्र में निधन

Advertiesment
Famous South Actress dies
साउथ इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। कोटा श्रीनिवास के साथ दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन हो गया है। उन्होने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतें थीं। वह बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित अपने निवास पर बेहोश पाई गई। 
 
परिवार ने बी. सरोजा देवी को तुरंत पां के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके मृत घोषित कर दिया। बी. सरोजा देवी के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 
बी. सरोजा देवी ने 17 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म 'महाकवि कालिदास' से अपना करियर शुरू किया था। वह कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने सात दशक के लंबे करियर में लगभग 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 
 
बी. सरोजा देवी को दिग्गज तमिल अभिनेता एमजी रामचंद्रन के साथ फिल्म 'नोदोदी मनन' से असली पहचान मिली। इसके बाद वह तमिल सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसस में से एक बन गईं। उन्हें सिनेमा में अपने योगदान के लिए 1969 में पद्मश्री और 1992 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

व्हाइट आउटफिट में तृप्ति डिमरी का ग्लैमरस अंदाज, एक्ट्रेस की सादगी ने जीता फैंस का दिल