Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Do Aur Do Pyaar का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, विद्या बालन का दिखा बोल्ड अंदाज

फिल्म में विद्या की जोड़ी सेंधिल राममूर्ति के साथ बनी है

हमें फॉलो करें Do Aur Do Pyaar का मजेदार टीजर हुआ रिलीज, विद्या बालन का दिखा बोल्ड अंदाज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 21 मार्च 2024 (13:06 IST)
Do Aur Do Pyaar Movie Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंधिल राममूर्ति की रॉम-कॉम फिल्म 'दो और दो प्यार' का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में में एक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है जो जितनी आश्चर्यजनक है उतनी ही मनोरंजक भी। 
 
टीजर में विद्या बालन का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म में उनका किसिंग सीन भी है। फिल्म में विद्या की जोड़ी सेंधिल राममूर्ति के साथ बनी है। वहीं प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज एक दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं। 
 
फ्रेश पेयरिंग इस जॉनर की फिल्म में एक नई एनर्जी लाती है। दर्शकों को बहुत आनंद आएगा क्योंकि वे प्यार, हंसी और मॉडर्न रिलेशनशिप की कॉम्प्लिकेशन से खुद को रिलेट कर पाएंगे। रोम-कॉम में विद्या बालन की वापसी पुरानी यादों और प्रत्याशा की लहर को प्रज्वलित करती है, इस फिल्म।का म्यूजिक निश्चितरूप से आपके दिल को छू जायेगा।
 
टीज़र भावनाओं, मज़ेदार संवादों और रिश्तों के उलझे जाल को दर्शाता है। अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की फिल्म दो और दो प्यार का निर्देशन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक KISS के कारण टूटा था रानी मुखर्जी का अभिषेक बच्चन से रिश्ता?