Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' इस दिन होगी रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijay Deverakonda
, गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (11:43 IST)
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई हैं। अब मेकर्स ने फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'लाइगर' की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है।
 
फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की झलक 31 दिसंबर को फैंस को दिखाई देगी।  करण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, एक्शन, थ्रिलर और पागलपन- यह एकदम शानदार होने वाला है। 31 दिसंबर को पहली झलक दिखाई जाएगी और अपने नए साल की इस धमाके साथ शुरुआत करें।
 
फिल्म लाइगर में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के साथ बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जो हिन्दी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। फिल्म को साउथ के मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' का टीजर आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म