Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म 'लाइगर' का नया पोस्टर आया सामने, बिना कपड़ों के पोज देते नजर आए विजय देवरकोंडा

Advertiesment
हमें फॉलो करें फिल्म 'लाइगर' का नया पोस्टर आया सामने, बिना कपड़ों के पोज देते नजर आए विजय देवरकोंडा
, शनिवार, 2 जुलाई 2022 (12:39 IST)
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे रोमांस करती नजर आने वाली हैं। हाल ही में 'लाइगर' से विजय का नया पोस्टर सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया है। 

 
इस पोस्टर में विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथों में एक गुलाब का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है। वह अपनी बॉडी को प्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। विजय देवरकोंडा की बॉडी जबरदस्त नजर आ रही है। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए विजय ने लिखा, एक फिल्म जिसने मेरा सब कुछ ले लिया। मानसिक और शारीरिक रूप से यह मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका रही है। मैंनेइसके लिए अपना सबकुछ दे दिया है। जल्द ही आ रहा है लाइगर।
 
विजय देवरकोंडा का यह लुक पोस्टर इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस फिल्म में वह एक बॉक्सर ‍की भूमिका निभाने वाले हैं। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। विजय और अनन्या के अलावा, फिल्म में राम्या कृष्णा, रोनित रॉय, अली, मकरंद देशपांडे और विष्णु रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं।
 
पूर्व दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन भी इस फिल्म से भारतीय फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि वह फिल्म में सिर्फ एक कैमियो में ही नजर आएंगे। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की गई है। फिल्म 'लाइगर' हिन्दी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 25 अगस्त 2022 को रिलीज़ होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजपाल यादव पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने भेजा नोटिस