Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजय सेतुपति ने बताई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काम करने की वजह

Advertiesment
हमें फॉलो करें विजय सेतुपति ने बताई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में काम करने की वजह

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 17 जुलाई 2023 (12:56 IST)
Vijay Sethupathi on jawan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज हुआ है, जिसमें शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म के प्रीव्यू में दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति की झलक भी देखने को मिल रही है।
 
फिल्म 'जवान' में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं अब एक इंटरव्यू के दौरान विजय सेतुपति ने इस फिल्म में काम करने की वजह बताई है। विजय ने बताया कि उन्होंने एटली की जवान केवल शाहरुख खान के लिए की थी। 
 
webdunia
विजय सेतुपति ने कहा, मैंने जवान केवल शाहरुख खान सर के लिए किया था। भले ही मेकर्स से मुझे एक पैसा भी नहीं मिलता। इसके बावजूद भी मैं उनके साथ काम करता। 
 
बता दें कि 'जवान' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसे एटली कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुको, नयनतारा, विजय सेतुपति नजर आने वाले है। 'जवान' 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सायरा बानो को आई दिलीप कुमार की याद, शेयर किया फिल्म 'सगीना' से अपना पसंदीदा सीन