Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पार्टनर संग डेट नाइट पर पहुंचीं इलियाना डिक्रूज, फैंस को दिखाया अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा

हमें फॉलो करें पार्टनर संग डेट नाइट पर पहुंचीं इलियाना डिक्रूज, फैंस को दिखाया अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 17 जुलाई 2023 (10:59 IST)
Ileana DCruz reveals her mystery man: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इलियाना बिन शादी के मां बनने वाली हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हर कोई इलियाना से उनके होने वाले बच्चे के पिता के बारे में जानना चाहता है।
 
बीते दिनों इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड की झलक भी फैंस को दिखाई थी। हालांकि तस्वीरों में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। वह अब एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। इलियाना ने इंस्टा स्टोरी में अपने बॉयफ्रेंड संग कोजी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। 
 
webdunia
एक्ट्रेस ने पार्टनर संग डेट नाइट की रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे हैं। इलियाना रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड ब्लैक कलर की शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया है। 
 
बता दें कि इलियाना ने इस साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। बीते दिनों इलियाना ने अपने बेबीमून से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड संग अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'भाग्यलक्ष्मी' फेम आकाश चौधरी की कार का हुआ एक्सीडेंट, रेड लाइट पर ट्रक ने मारी टक्कर