Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान की 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री!

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की 'जवान' में हुई इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री!
, गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (11:31 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर एक बार फिर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा उनके पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। वह फिल्मकार एटली कुमार की फिल्म 'जवान' में भी नजर आएंगे। 

 
इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नयनतारा फिल्म में एक जांच अधिकारी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं। 
 
वहीं अब 'जवान' में एक और साउथ सुपरस्टार की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। वह बतौर विलेन 'जवान' में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब शाहरुख खान और विजय सेतुपति एक साथ स्क्रीन पर भिड़ते नजर आएंगे।
 
इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और विजय सेतुपति का वीडियो भी सामने आया है जिसमें शाहरूख, विजय सेतुपति की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान विजय सेतुपति की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, आप बेहतरीन एक्टर हैं और मैंने आपके जैसा ऐक्टर नहीं देखा।
 
पहले खबर आ रही थी कि इस फिल्म में राणा दग्गुबाति विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। 'जवान' के मेकर्स ने शुरुआत में राणा से संपर्क किया था। लेकिन वह डेट्स न होने के कारण इस प्रोजेक्ट का हिसासा नहीं बन सके। 
 
फिल्म 'जवान' रेड चिली प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। शाहरुख के करियर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लीना मणिमेकलाई ने शेयर की एक और विवादित तस्वीर, अब शिव-पार्वती को धूम्रपान करते दिखाया