Publish Date: Sun, 05 Jun 2022 (17:28 IST)
Updated Date: Sun, 05 Jun 2022 (17:32 IST)
कोरोनावायरस के मामले एक फिर बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बॉलीवुड हस्तियां भी कोरोना संक्रमण की चपेट में लगातार आ रही हैं।
इस बीच खबरें हैं बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान भी कोरोनावायरस संक्रमण के शिकार हो गए हैं।
कार्तिक आर्यन, कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर के बाद अब शाहरुख इस वायरस की चपेट में आ गए हैं।
अक्षय कुमार भी हाल ही में कोरोना से उबरे हैं। कैटरीना कैफ भी आज ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना के कारण ही कैटरीना अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड के लिए पति विक्की कौशल के साथ नहीं गई थीं।